चोरों ने एक ही रात में दो दुकान को बनाया निशाना एक आभूषण की दुकान तो दूसरी मिनी बैंक से 100000 नगदी समेत लैपटॉप उठा ले गए चोर
खुटहन जौनपुर 16 जून खुटहन थाना क्षेत्र के भगमलपुर के रामपुर तिराहे संचालित मिनी बैंक शाखा व वही बगल तिराहे पर स्थित आभूषण की दुकान को रात चोरों ने एक ही रात में निशाना बना दिया चोरी का पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद है।
भागमलपुर गाँव निवासी उमेश कुमार सेठ की उपरोक्त तिराहे पर सोने चाँदी के आभूषण की दुकान है। वह हर दिन की तरह शाम को उमेश अपनी दुकान बंद कर लगभग एक किमी दूर अपने घर चले गए। दूसरे दिन सुबह उनके दुकान का शटर उठा देख बगल के दुकानदारों ने उन्हें फोन किया फोन से सूचना मिलते ही उमेश भागता हुआ दुकान पर पहुंच शटर उठा कर भीतर घुसे तो पैरो तले जमीन खिसक गई। गल्ला खुला पड़ा मिला। उसमें रखा एक लाख नकदी गायब था। यहां घटना को अंजाम देने के बाद चोर बगल स्थित मिनी बैंक शाखा पर पहुंच गये। यहां भी उसी तरह शटर चांड़ कर एक हजार तीन सौ नकद व एक लैपटॉप चोर उठा ले गए। मिनी बैंक संचालक लवायन गांव निवासी मंगलेश व उमेश सेठ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग अलग लिखित तहरीर खुटहन थाना प्रभारी को दी है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख़्त जल्द ही कर ली जायेगी। जल्द ही इस चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा जो भी अपराधी हैं उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा


























































Leave a comment