Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दोहरे हत्याकांड के तह तक पहुची मड़ियाहूं पुलिस,संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछ- तांछ

मड़ियाहूं। दोहरे हत्याकांड की तह तक आखिर मड़ियाहूं  पुलिस पहुंच ही गई और जल्द ही इसका पर्दाफाश करेगी। यह अंधा हत्याकांड बड़े ही नाटकीय ढंग से लोगों ने घटना को अंजाम दिया था पर पीड़ित व्यक्ति इस घटना के पीछे लगा रहा और अंततोगत्वा सफलता मिल ही गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के साहोपट्टी गांव की है। यहां पर जयसूरत पटेल की पुत्री पूनम पटेल की शादी फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम जहानगंज थाना जहानगंज निवासी सत्येंद्र कटियार के साथ विगत 5 वर्ष पूर्व हुई थी। पति पत्नी बड़े ही आराम के साथ रहते थे परंतु एक साल पूर्व पति सत्येंद्र कटियार ने अपने हिस्से की जमीन जाय जाद तथा मकान को बेच कर पत्नी के साथ अपने ससुराल ग्राम साहोपट्टी थाना मडियाहू में आकर रहने लगा इस बीच उसके पास कई लाख रुपए बेचे गए सम्पति के कैस मौजूद थे उसके आने के बाद से उसका व घर के परिजनों से बराबर वार्तालाप होती रही परंतु 20 मार्च से अचानक संपर्क बंद हो गया इस पर सत्येंद्र के भाई बृजेंद्र कटियार मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के साहो पट्टी गांव पहुंचा पता चला उसका भाई व उसकी पत्नी नहीं है उसने इस आशय की गुमशुदगी 29 अप्रैल को मडियाहू कोतवाली में दर्ज कराई और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया। पुलिस भी अपने स्तर से तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच पीड़ित बृजेंद्र कटिहार साहोपट्टी गांव में आकर और तहकीकात करने लगा उसे विश्वस्त सूत्रों ने बताया की सत्येंद्र कटियार व उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है इसकी भनक लगते ही उसने मडियाहू कोतवाली में तहरीर देकर मृतक के साले सहित अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया है जिस पर पुलिस हरकत में आई और कड़ाई से इसकी तहकीकात करते हुए हत्या के मास्टरमाइंड कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जैसे की चर्चा है कि पुलिस इस दोहरे हत्याकांड का जल्द ही खुलासा करेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh