व्यापार मंडल के सदस्यों ने बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा 4 सूत्रिय ज्ञापन
फूलपुर नगर पंचायत की विद्युत समस्या को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के लोगो द्वारा नगर की विद्युत सम्बन्धी समस्या का 4 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियंता फूलपुर आर पी सिंह यादव को सौपा है। ज्ञापन के दौरान विद्युत अधिशासी अभियंता ने 4 सूत्रीय मांग की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर वासियों के द्वारा 4 सूत्रीय विद्युत सबंधी समस्या का मांग पत्र अधिशासी अभियंता आर पी सिंह यादव को दिया है।चार सूत्रीय मांग पत्र में आंसारी मोहल्ला के ट्रांसफार्मर को नगर फीडर से जोड़ने की मांग,मेन रोड से परमहंस बाबा मन्दिर तक जर्जर तार और केबिल को बदलने।फूलपुर नगर के शंकर तिमुहानी से फूलपुर नगर एवं बाजार सहित समस्त वार्डो के तार एवं केबिल जर्जर हो गए हैं।इन्हें बदलकर नया तार और केबिल लगवाने की मांग किया है।इस संबंध मे अधिशासी अभियंता फूलपुर आर पी सिंह यादव ने कहा की नगर की विद्युत सम्बन्धी समस्या को शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।इस दौरान विनोद जायसवाल, गोपाल जायसवाल,अवनीश प्रजापति,राजन मौर्या,मोहम्मद आरिफ,सुरेश सोनकर, आदि लोग रहे मौजूद।





















































Leave a comment