घोसी के प्रांशु सिंह बने मऊ के जिला गौरक्षा प्रमुख,कार्यकर्ताओं में उत्साह
घोसी। मऊ।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रांशु सिंह 'तेजस' को मऊ जनपद का नया जिला गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। यह घोषणा मऊ नगर स्थित रामघाट मंदिर परिसर में आयोजित विहिप की जिला योजना बैठक के दौरान की गई।
बैठक में प्रांत मंत्री नागेंद्र ने प्रांशु सिंह तेजश के संगठनात्मक अनुभव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। इस निर्णय पर संगठन मंत्री दिव्यांशु तथा विहिप के जिला अध्यक्ष पारसमणि सिंह 'दीपू' सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी पूर्ण सहमति जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि प्रांशु सिंह तेजस इससे पूर्व बजरंग दल के जिला संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही उन्होंने संगठन में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में भी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
नवनियुक्त जिला गौरक्षाप्रमुख प्रांशु सिंह तेजश ने कहा कि मेरी प्राथमिकता गौमाता के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर कार्य करना होगा। गौ वंशों के रक्षा,संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जो भी योजना बनाई गई है, उनको ठीक ढंग से लागू करना होगा।
मनोनयन के उपरांत प्रांशु सिंह तेजस के घोसी स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगो ने दी बधाई । वहां क्षितिज राय, आर्यन बरनवाल, आलोक बरनवाल, बृजकिशोर पाण्डेय, आदित्य राजभर, सूरज राजभर, दीपक राजभर समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।























































Leave a comment