Crime News / आपराधिक ख़बरे

इंदारा कस्बा में पुलिस द्वारा अवैध रूप से रखे गए पटाखों की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

घोसी। कोपागंज। कोपागंज पुलिस द्वारा क्षेत्र के इंदारा कस्बा में एक मकान में अवैध रूप से रखे लाखों रुपए के पटाखे बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27 अक्टूबर को रात्री लगभग 8 बजे थाना कोपागंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा इंदारा स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे होने एवं उनकी बिक्री किए जाने की सूचना मुखबिर खास के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना कोपागंज के एसआई राजकमल, महिला एसआई प्रियंका सिंह , एचसी मानिक राज यादव आदि पुलिस टीम द्वारा संबंधित मकान की जांच की गई। जांच के दौरान मौके से लगभग 18 गत्तों एवं 05 बोरों में रखी पटाखों की सामग्री बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000 (तीन लाख पचास हजार रुपये) बताई गई है।
मौके से पटाखों के विक्रेता नंदन गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता, उम्र लगभग 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस सम्बन्ध में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि सर्किल की कोपागंज थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों के पटाखे बरामद किया गया है। एक व्यक्ति नंदन गुप्ता को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh