Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन।

देवरिया।नगर पंचायत के हरिकीर्तन मोहल्ले स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भक्ति श्रद्धा के साथ स्वर्ण सोसायटी समिति के अध्यक्ष बृजेश वर्मा एवं उनके सहयोगियों के सहयोग से 108 कन्याओं के पूजन कन्या भोजन के भंडारे का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे विधि विधान के साथ मंदिर के पुजारी अजय पांडेय, विजय पंडित ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन संपन्न कराया। इस दौरान 108 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक पूजन  कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कन्याओं के 
 भोजनो परांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। 
 पमंदिर परिसर धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित  बृजेश वर्मा, संदेश वर्मा, एलबीएस स्कूल के प्रबंधक रमनजीत श्रीवास्तव, केके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बी.के. श्रीवास्तव एवं निदेशक अजय कुमार वर्मा, राजन सोनी, नवलकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, सभासद अशोक वर्मा, ज्ञान मद्धेशिया, सुमेश वर्मा, राजन खरवार, विजय पंडित, अभिषेक वर्मा, जटाशंकर, रवि वर्मा,आनंद, रवि गुप्ता,सन्नी, मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल, मनोज शर्मा, विकास वर्मा, रजत, राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh