Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राम जानकी मार्ग पर बने राप्ती नदी पर पुल एक बार फिर हुआ क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के आने जाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

देवरिया।बरहज:  रामजानकी मार्गराप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु में एकबार फिर मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे होल बन जाने से अनहोनी को देखते हुए प्रशासन ने पुल के रास्ते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। जिसके कारण कपरवार तिराहे से बरहज एवं रुद्रपुर रोड़ पर ट्रकों की लंम्बी कतार लगनी शुरू हो गई है। उग्रसेन सेतु के रास्ते राम जानकी मार्ग की कनेक्टिविटी अयोध्या- जनकपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोपालगंज फोरलेन,   वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन तथा अन्य प्रमुख संपर्क मार्गों के विकसित होने से इस मार्ग पर यातायात कई गुना बढ़ गया है। अब इस पुल से 16 चक्का, 18 चक्का ट्रक, भारी ट्रेलर,हाइवा और बड़े मालवाहक वाहन लगातार गुजरते हैं। पिछले 40 वर्षों में क्षेत्र की आबादी और वाहनों की संख्या में भी कई गुना वृद्धि हुई है,सड़क चौड़ीकरण द्वारा मीनी फोरलेन भी बन रहा है। ऐसे में अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुका यह पुल वर्तमान यातायात के दबाव को सुरक्षित ढंग से वहन करने में सक्षम नहीं रह गया है।
हाल ही में पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मरम्मत स्थायी समाधान नहीं है। जनसुरक्षा और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए पुल के समानांतर नया पुल बनाया जाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।वर्तमान समय में पुल के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। रुद्रपुर के रास्ते असवन पार होकर वाहन आ जा सकेगें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh