करूई मेले को लेकर पुलिस और मेला समिति में वार्ता
दीदारगंज -आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में 30अक्टूवर शुक्रवार को सम्पन्न होने वाले मेला को लेकर मंगलवार को सायं दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय करुंई में बैठक आहूत की गई जिसमें मेला समिति के सदस्यों आयोजकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने समिति के सदस्यों से कहा कि मेला को शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना मेला समिति की जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना जय प्रकाश यादव ने मेला समिति के सदस्यों के साथ मेला मैदान का भी निरीक्षण किया।मेला मे पर्याप्त पुरूष आरक्षी व महिला आरक्षियों की चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रहेगी । मेला में अभद्रता करने वालों पर पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment