धूमधाम से मनाया गया सुभासपा का स्थापन दिवस
दीदारगंज -आजमगढ़ ।स्थानीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मार्टिनगंज पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद राजभर की अध्यक्षता में पार्टी स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए धर्म रक्षक श्रावस्ती नरेश चक्रवती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ
किया गया
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार एवं इतिहासकार डॉ एम बी राजभर ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना विगत 24 वर्ष पूर्व समाज के असहाय दबे कुचले लोगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है पार्टी कार्यकता पार्टी को अपनी पार्टी मनाते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य करे उहोंने ने कहा कि पार्टी के लोगों को संघर्ष करना बहुत जरूरी है मजबूती से पार्टी को आगे बढ़ाना है । इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ एवं दीदारगंज विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करना जरूरी है पार्टी कार्यकता सारे मतभेदों को भूल कर संगठन को मजबूती प्रदान करे आगामी विधान सभा 2027 में जनपद की अतरौलिया, दीदारगंज, मेहनगर विधानसभा में पार्टी संगठित होकर प्रचार में जुट जाए आगामी 29 नवंबर को जनपद मुख्यालय पर सामाजिक समरसता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकता पदाधिकारी गांव गांव घर घर जाकर प्रचार प्रसार करें । राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर समय प्रयास रत है पार्टी का संगठन प्रदेश ही नहीं देश के कई प्रदेशों में पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है इस दौरान गोपाल सोनी ,रमेश राजभर, मूलचन्द्र राजभर, रमेश राजभर, शिवपूजन राजभर, अनीता राजभर ,मंगला प्रसाद दूबे धनंजय सिंह ,विकाश सिंह, सुरेंद्र यादव, शुभम् सिंह ,मंजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


























































Leave a comment