Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊरेलवेजंक्शन की वाणिज्य टीम ने बीमार महिला को तत्परता दिखाते हुए भेजवाया अस्पताल

मऊ।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी  आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव  के निर्देश पर लिच्छवी ट्रेन में यात्रा कर रही महिला की तबीयत खराब होने पर मऊ जंक्शन स्टेशन पर सीटीआई आरपी यादव के नेतृत्व में  वाणिज्यटीम एवं रेलवे चिकित्सा टीम ने ट्रेन के मऊ जंक्शन पर पहुंचने पर उसको चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के साथ अस्पताल पहुंचाने में मदद किया।
रेलवे स्टेशन के कर्मचारीयो के सेवा भावना की सभी ने तारीफ किया। 
    दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस में बेल्थरा रोड से अपने पति के साथ यात्रा कर रही 22 वर्षीय गर्भवती महिला सपना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना कंट्रोल से प्राप्त होते ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक आरपी यादव  ने   अपनी तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करायी ।  जिसे  एसआई विकास यादव एवं हेड कांस्टेबल  कमलेश यादव के सहयोग से महिला को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला महिला अस्पताल मऊ  पहुंचाया गया।
रेलवे कर्मचारियों की तत्परता एवं संवेदनशीलता से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। इस त्वरित कार्रवाई के लिए महिला के परिजनों ने रेल कर्मचारियों एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उक्त जानकारी जनसम्पर्क
अधिकारीवाराणसीने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh