Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा यात्रा के उपलक्ष में आयोजित नमो सेवा गाथा नुक्कड़ का हुआ आयोजन

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अटल तिराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित “नमो सेवा गाथा” नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन, संघर्ष, संकल्प एवं राष्ट्र निर्माण के सफर को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कलाकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, स्वच्छता, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा देश के विकास की दिशा में किए गए कार्यों को आमजन तक सरल एवं प्रभावशाली तरीके से पहुंचाया गया।यह 25 वर्षों की यात्रा केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है।
“नमो सेवा गाथा” के माध्यम से दिया गया संदेश निश्चित रूप से जन-जन को “विकसित भारत @2047” के संकल्प से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh