गुर्रा पुल से युवक ने लगाई छलांग,सर्च अभियान जारी
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पिडरा स्थित गुर्रा नदी के पुल से शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक के छलांग से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी निवासी राजेंद्र गोंड़ के बड़े पुत्र करीब 40 वर्षीय नागेंद्र गोंड़ के रूप में हुई है। जो घटना के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नागेंद्र ने पुल पर अपनी चप्पलें उतारीं और नदी में छलांग लगा दी। पुल पर प्राप्त चप्पलों के आधार पर उनके पिता ने उनकी पहचान की। नागेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रुद्रपुर और एकौना थाने की पुलिस सीमांकन के बीच पुल पर पहुंची। इस दौरान युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला कर नदी में लगातार तलाश कर रही। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

























































Leave a comment