सलेमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व सैनिक की मौत
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव के सामने शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में पूर्व सैनिक रामाश्रय यादव (50) की दर्दनाक मौत हो गई। वह पिपरा नाजिर, वार्ड नंबर 12 निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार, रामाश्रय यादव शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे स्कूटी से ड्यूटी करने देवरिया जा रहे थे। वह महदहाँ चौराहे से आगे बिगही गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रामाश्रय यादव 31 जुलाई 2024 को भारतीय थल सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह देवरिया मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी रीमा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

























































Leave a comment