निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय बरियारपुर के कार्य में विलंब पर डीएम नाराज, सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय बरियारपुर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सितंबर माह तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार एवं कार्यदाई संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत वाली इस निर्माणाधीन परियोजना का शुभारंभ जून 2025 में हुआ था, जिसे जून 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित था। निर्धारित तिथि के लगभग चार माह बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के साथ ही संबंधितों को प्रत्येक दशा में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने की कड़ी चेतावनी दी।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था सीएमडीएस, डीएसटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





















































Leave a comment