Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेल प्रशासन की तत्परता से अचेत यात्री को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

देवरिया । मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है साथ ही ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन एवं रेलकर्मी सदैव तत्पर रहते हैं।

इसी क्रम में आज 14 सितम्बर, 2026 को गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के अचेत होने की सूचना रेल मदद के माध्यम से प्राप्त हुई। यात्री सीतामढ़ी से आनंद विहार तक अकेले यात्रा कर रहा था तथा इंजन से तीसरे जनरल कोच में सवार था। एक सहयात्री ने रेल मदद के माध्यम से सूचना दी कि उक्त यात्री अचेत अवस्था में है तथा उसकी श्वांस गति चल रही है।

सूचना मिलते ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री रामप्रभाव यादव ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे चिकित्सक, मऊ डॉ. पुनीत राव के माध्यम से एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। गाड़ी के मऊ स्टेशन पहुंचते ही मेडिकल एवं वाणिज्यिक टीम द्वारा अचेत यात्री को ट्रेन से उतारा गया तथा आरपीएफ हेड कांस्टेबल श्री राम प्यारे वर्मा के साथ उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के उपरांत यात्री को होश आने पर यात्री द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई।

समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने से यात्री की स्थिति में सुधार हुआ। यात्री ने रेल प्रशासन की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए वाणिज्य विभाग, मेडिकल टीम, आरपीएफ एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh