Crime News / आपराधिक ख़बरे

लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,   वैगनार से अंग्रेजी शराब-बीयर सहित दो युवक गिरफ्तार

देवरिया । जनपद के लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली मंगलवार को सुतावर मोड़ के पास रामजानकी मार्ग पर शराब तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वैगनार कार में लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ सुतावर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वैगनार कार संख्या BR 06 DW 5882 से शराब बिहार ले जाई जा रही है और कार सुतावर मोड़ के पास खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से ऑफिसर च्वाइस फ्रूटी की पांच पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पाउच थे। इसके अलावा 750 एमएल आरएस की दो पेटियां, प्रत्येक में 12 बोतल, 375 एमएल आरएस की एक पेटी, जिसमें 24 बोतल तथा किंगफिशर बीयर की तीन पेटियां, प्रत्येक में 500 एमएल के 12 केन बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से अरुण कुमार सिंह (47) पुत्र लखेंद्र सिंह और बालेंद्र सिंह (45) पुत्र मुद्रिका सिंह, दोनों निवासी मोहम्मदपुर, थाना मोतीपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यूपी से शराब को बिहार ले जाकर बेचने वाले थे। पुलिस ने बरामद शराब और वैगनार कार को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh