Crime News / आपराधिक ख़बरे

नाबालिग किशोरी के अपहरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज (आजमगढ़)। स्थानीय पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त सुरहनपुर का निवासी बताया जा रहा है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (1 सितम्बर 2026) को पीड़िता के परिजनों ने थाना महराजगंज में लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि सुरहनपुर निवासी प्रिंस कुमार उर्फ रोहन (19) उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं मु0अ0सं0-212/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आजमगढ़) डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने देर रात करीब 00:40 बजे नरोत्तमपुर पुलिया के पास से अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

​थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार और महिला कांस्टेबल अनामिका राय की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh