राज नारायण पाठक की मनाई गई जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के बाबा राघव दास सभागार में स्वर्गीय राज नारायण पाठक की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
शिवधारिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश सिंह एवं विशिष्टता के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल तथा विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती बाबा राघव दास एवं राजनारायण पाठक की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ मंगलाचरण विनय मिश्र एवं स्वागत गीत अदिति राजभर ने प्रस्तुत किया
आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्वागत भाषण श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ने किया
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आश्रम के मुख्य द्वार से लेकर आश्रम तक इस मार्ग को आर सी सी करने का काम किया जाएगा और मार्ग का नाम राज नारायण पाठक मार्ग रखा जाएगा।
विशिष्ट अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि आज आज वह हम लोगों के बीच नहीं है
उनके द्वारा डिग्री कॉलेज खोलकर अनगिनत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाई शिक्षा की ज्योति निरंतर जलती रहेगी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आध्यात्मिक क्रांतिकारी भूमि आश्रम को राजनारायण पाठक ने अपनी कर्मभूमि बनाया आज वह हम लोगों के बीच नहीं है हमने अपना अभिभावक को दिया उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत ज्ञान का कभी भी अभियान न करना और मुझे यह सौभाग्य प्राप्त है कि आशीर्वाद देते हुए विद्यालय खोलने की बात कहा विद्यालय से संबंधित कार्यों के लिए मैं बराबर पाठक जी से मिलता रहता था आज पाठक जी के बीच भले ही नहीं है लेकिन उनकी यश कीर्ति महाविद्यालय के रूप में दिखाई दे रहा है महाविद्यालय के पाठक जी का नाम लिखा है उन्होंने आध्यात्मिक के साथ क्रांतिकारियों की भर्ती को सजाने संवारने का कार्य किया राज नारायण पाठक महापुरुष थे आश्रम व शिक्षण संस्थानों की सेवा करते हुए 6 जनवरी 2018 को सब कुछ छोड़कर चले गए ऐसे महापुरुष की जयंती पर शत-शत नमन करते हैं।
कार्यक्रम इस अवसर पर प्रोफेसर दर्शन श्रीवास्तव प्रोफेसर आरती पांडे प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता डॉ वेद प्रकाश सिंह,अविकल शर्मा, रणधीर श्रीवास्तव ,विनय तिवारी ,अनुज श्रीवास्तव ,धनंजय तिवारी ,मंजू यादव ,अजय बहादुर, संजय सिंह ,अरविंद पांडे, प्रज्ञा तिवारी ,गायत्री मिश्रा, राधेश्याम तिवारी ,सिराज अहमद, प्रतिभा पांडे , रजनीश दीक्षित, सत्य प्रकाश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, प्रियंका मिश्रा, रुचि मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राजीव कुमार पांडे, रवि कुमार ,राजू कुमार, रीता यादव ,अनीता जायसवाल सहित महाविद्यालय काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने की कार्यक्रम का संचालन राकेश सिंह ने किया






















































Leave a comment