Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रदर्शनी मेला का अवलोकन कर राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए योजनाओं के लाभ

देवरिया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर के तत्वावधान में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, आवास की चाबी, कृषि विभाग की ओर से अनाज के बीज सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, ग्रामीण उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, नागरिकता संशोधन कानून तथा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
राज्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, धनंजय चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, इंद्रजीत मौर्य, अखिलेश योगी, राजीव मिश्रा, अनूप उपाध्याय, रवि कुशवाहा, अनिल ठाकुर, अमित उपाध्याय, दिग्विजय मिश्रा, अभय तिवारी, शिवाकांत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh