कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के परिवार से मिलकर की शोक संवेदना व्यक्त
देवरिया।लक्ष्मीपुर गांव में हुए चकनाली विवाद को लेकर पिछले 5 अप्रैल दिन रविवार को अधिवक्ता स्वर्गीय विजेंद्र सिंह और प्रधान के बीच धक्का मुक्की हुआ था जिसकी जानकारी मिलने पर मृतक बृजेंद्र सिंह के परिवार जनों से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर अधिवक्ता के प्रति शोक संवेदना व्यक्ति की मंडल में रवि प्रताप सिंह प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रभूषण पांडे, राकेश तिवारी उर्फ भोला, रवि प्रकाश तिवारी, डॉक्टर शैलेंद्र जयसवाल, बृजेश सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे हुए थे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यह बड़ी ही दुखद घटना है इसमें चाहे जो भी अपराधी हो वह बचना नहीं चाहिए शासन को उनके प्रति कठोर कार्यवाही करनी चाहिए अगर शासन अपराधियों के प्रति कार्यवाही नहीं करता है तो कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण पांडे ने कहा कि इस परिवार को न्याय मिलना चाहिए चाहे जो भी हो उसको इस कृति की सजा अवश्य मिलनी चाहिए।


























































Leave a comment