गेहूं का बोझा रखने को लेकर हुआ मारपीट
देवरिया।बुधवार की रात गेहूं का बोझ रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें जितेंद्र यादव 38 पुत्र जगदीश यादव राकेश यादव 35 पुत्र जगदीश यादव नीलम 28 पत्नी राकेश यादव व रंजन 14 व अंशा यादव पुत्री जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में सभी घायलों को परिवार के लोगों द्वारा उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया जहां पर उपचार हुआ
थाना क्षेत्र के बढ़या हर्दो निवासी जितेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोसी की खेत के सामने गेहूं का बोझ रख रहे थे इस पर पड़ोसियों द्वारा घर पर आकर मारपीट किया गया जिसमें मेरे घर के पांच लोग घायल हो गए।
पुछे जाने पर थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment