Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रतिभाग, - प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

देवरिया सलेमपुर। विज्ञान दिवस के अवसर पर आर ए एच इंटर कॉलेज, प्यासी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव (वन एवं पर्यावरण सदस्य, देवरिया, उत्तर प्रदेश  रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नारे "जय जवान, जय किसान" तथा अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जोड़े गए "जय विज्ञान" का उल्लेख करते हुए बताया कि विज्ञान देश के विकास की आधारशिला है।
कार्यक्रम में शेषनाथ, के.पी. गुप्ता, अमरनाथ, ब्रजेश, चंदन सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का  स्वागत किया तथा कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे इस क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति और अधिक प्रज्ज्वलित हो।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रयोगशाला की सहायता से तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुनः शुभकामनाएँ दीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh