श्रवण कुमार मिश्र ISPL सीजन-3 से लौटे, गांव में हुआ भव्य स्वागत, मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह वत्स का भी जोरदार अभिनंदन, अधिवक्ता संतोष मिश्र के आवास पर जुटे सैकड़ों लोग
कादीपुर (सुलतानपुर ) । हाल ही में ISPL Season 3 में खेलने के बाद पहली बार घर लौटे युवा क्रिकेटर श्रवण कुमार मिश्र के सम्मान में ग्राम मोहम्मदाबाद में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह ‘वत्स’ का भी अधिवक्ता संतोष मिश्र व उनके मित्रों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार मिश्र, महंत शुक्ला, कादीपुर डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक सुनील कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राजमणि वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश तिवारी, प्रधान व बार एसोसिएशन कादीपुर के सचिव मंगला प्रसाद तिवारी, प्रधान दिलीप, राजीव कुमार, मंगला प्रसाद गौड़, नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने श्रवण की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://t.co/fwDwgToLIl pic.twitter.com/awIs8tRzxx
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) February 16, 2026





















































Leave a comment