Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्रद्धा का सैलाब: शीतला माता मंदिर में उमड़े भक्त, भव्य आरती और शिव-पार्वती विवाह ने बांधा समां

जलालपुर।अंबेडकरनगर।  श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में  श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा,भक्त नीरज जलालपुरी और उनकी भक्त मंडली द्वारा भोलेनाथ का भव्य आरती की गई  । भोलेनाथ पार्वती का भव्य श्रृंगार दिशांत गुप्ता ने किया. कई सौ श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान शिव का गुणगान किया। आशीष जैन,शुभम गुप्ता,सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर,सौरभ सैनी,ऋतिक अग्रवाल, शुभम बरनवाल,सोनू खेतान के मधुर स्वरों में मंत्रों का उच्चारण हुई। माँ शीतला के इस धाम में भोलेनाथ की कृपा से सभी का मन आनंदित हो गया।"  भक्तों ने झूम-झूम कर भजनों में भगवान शंकर का स्मरण किया।भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए.           • श्रद्धा और उत्साह का संगम: भोलेनाथ का प्रतीकात्मक विवाह

जलालपुर, अंबेडकरनगर: माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास निषाद ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतीकात्मक विवाह का भव्य आयोजन किया। श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह और आस्था देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़े और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने में अखिलेश कुमार, अंतिमा, रंजू बिन्द, रिया, महक, सोनी, ज्योति और मोनिका सहित कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh