दबंगों ने मां बेटी को पीट-पीटकर किया घायल
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां गांव (खौरहिया) निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा रोज की भांति लल्लन यादव माध्यमिक विद्यालय से पढ़कर घरआते समय 25 सितंबर को छात्रा से मंगरावां गांव (आसमान पट्टी )निवासी सूरज पुत्र अशर्फी मास्टर अपने कई साथियों के साथ छात्रा से अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज वह जान से मारने की धमकी देने लगा। घर आकर छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों से बता इ। छात्रा के पिता बहादुर ने अशर्फी मास्टर से उनके लड़के के कारनामे को बताया तथा लड़के को समझाने की बात कही। जिस पर अशर्फी राम ने अपने लड़के की तरफ से माफी मांगते हुए मामला को शांत कराया। 3 अक्टूबर को सूरज द्वारा छात्रा के घर चढ़कर छात्रासे भद्दी भद्दी गाली गुप्ता वह जान मारने की धमकी देने लगा तो छात्रा ने गुस्से में युक्त युवक को गाल पर थप्पड़ रसीद कर दी बौखलाया युवक फोन से अपने परिजनों को सूचना दिया। घर पर मौजूद अशर्फी पुत्र राम चेत ,सरवन पुत्र रामचेत ,मोहित पुत्र सरवन, तथा कुछ महिलाओं के साथ छात्रा के घर पहुंच कर मां बेटी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया ।छात्रा के पिता घर पर मौजूद नहीं थे पिता के द्वारा 4 अक्टूबर को चार लोगों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में लिखित तहरीर दे दिया है तहरीर पाकर गंभीरपुर पुलिस छानबीन जुट गई है।

























































Leave a comment