Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रास्ते में मकान बनाकर कब्जा किए जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन लगाई न्याय की गुहार
आज़मगढ़:- सगड़ी तहसील में आज बनकटिया गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र राजदेव ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित पत्र देते हुए शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज रास्ते को कुछ लोग मकान बनवा कर कब्जा कर रहे हैं और मना करने पर पीड़ित को जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं यह रास्ता सार्वजनिक है जोकि अवरुद्ध हो रहा है पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है की क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिया जाए कि मौके पर जाकर सीमांकन कर खोर को चिन्हित करें और अवैध कब्जा धारियों से कब्जा हटा कर रास्ता सुचारू रूप से चालू किया जाए। इस दौरान पत्रक देते समय उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के ना मिलने पर पीड़ित ने उनके बाबू को पत्रक सौंपा।





















































Leave a comment