खेल प्रतिभाग के सभी प्रतिभागी के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं -प्रधानाध्यपक
दीदारगंज -आजमगढ़ । बीते मंगलवार यानी दो सितंबर को शिब्ली इण्टर कालेज आजमगढ़ में जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ,जिसमें जनपद के विद्यालयों के बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग अंडर 14वर्ष के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें कम्पोजिट विद्यालय फुलेश शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज की टीम में बालक वर्ग अंडर 14वर्ष एवं बालिका वर्ग अंडर 14वर्ष ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कम्पोजिट विद्यालय फुलेश शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज का नाम रोशन किया। जिसके टीम प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता,टीम कोच अनीता गौतम, सहायक अध्यापक अशोक कुमार गुप्ता,मंजू मिश्रा रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के विजयी बालक बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।























































Leave a comment