Latest News / ताज़ातरीन खबरें

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर छात्राओं ने उकेरी मानव समूह की भव्य आकृति

देवरिया।श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर के परिसर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महाविद्यालय की छात्राओं ने  विशाल मानव समूह रंगोली तैयार कर सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। रंगोली का उद्घाटन राजकीय महिला महाविद्यालय, मझौली राज की प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने किया।
रंगोली में मानवता, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत की संकल्पना को विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। मानव समूह की आकृति के जरिए सामूहिक प्रयास और सहयोग की भावना को दर्शाया गया। परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस विशाल रंगोली को खुशी यादव, खुशी विश्वकर्मा, अर्पिता बरनवाल, पलक श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी पांडेय, श्रेया गुप्ता, प्रतिभा कुशवाहा और रिंकी ने मिलकर तैयार किया। कला के सहायक आचार्य अजीत कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने रंगों और रेखाओं के जरिए सामाजिक चेतना को प्रभावी अभिव्यक्ति दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने वाली गतिविधियां उनमें सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। मुख्य अतिथि डॉ. हरीश कुमार ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामूहिकता, अनुशासन और सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में प्रबंधक पं. दीनदयाल मिश्रा, निदेशक राजमणि मिश्रा, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. अजीत पांडेय, डॉ. रमेश चंद मिश्रा, विंध्याचल दुबे, राकेश विश्वकर्मा, देवेंद्र शुक्ला, कन्हैया लाल यादव, विजेंद्र यादव, पवन सिंह, अश्विनी कुमार तिवारी, परवीन नाज, डॉ. ताहिरा अंसारी, डॉ. अजय सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh