लखनऊ को दहलाने वाले अजीत सिंह हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर - लखनऊ
लखनऊ:- लखनऊ को दहलाने वाले अजीत सिंह हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर। आजमगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी कुंटू सिंह के बाहुबली आका भी लखनऊ पुलिस के रडार पर। गोमती नगर विस्तार के शारदा अपार्टमेंट के दो फ्लैट बने थे शूटरो का ठिकाना। एक फ्लैट में प्रदीप कबूतरा का परिवार रह रहा। दूसरे फ्लैट में शूटरों को मिली थी पनाह। रोहतास के फ्लैट में हत्यारो को लाने वाले अंकुर और बंधन रुके थे। शूटर पूर्वांचल वाले माफिया के फ्लैट में रुके थे। शारदा अपार्टमेंट के दोनों फ्लैट कुंटू सिंह के आका माफिया के बताए गए। लखनऊ पुलिस हत्याकांड में शामिल गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर के करीब पहुंची। गिरधारी विश्वकर्मा की फोटो लखनऊ पुलिस के हाथ लगी। वर्चस्व बढ़ाने के लिए लखनऊ में आसानी से हत्या कराने वाले सफेदपोश माफिया की उल्टी गिनती शुरू।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर खुद रख रहे हैं अजीत सिंह हत्याकांड के हर अपडेट पर नजर।






















































Leave a comment