Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आयोग से चयनित हुए नेशनल इंटर कॉलेज खालौर में प्रधानाचार्य डॉक्टर विमलेश तिवारी

देवरिया।भाटपार रानी  के बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता डॉ. विमलेश तिवारी का शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयनित हुए है। उन्होंने सोमवार को बुलंदशहर के खालौर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में विधिवत प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विमलेश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ही अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
डॉ. विमलेश तिवारी भाटपार रानी में लंबे समय तक अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हुए छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। वह काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं विद्वान साहित्यकार डॉ. अर्जुन तिवारी के छोटे पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भाटपार रानी में तथा उच्च शिक्षा वाराणसी में हुई है।
उनके प्रधानाचार्य पद पर चयन और पदभार ग्रहण करने पर शिक्षा एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों सहित पूर्व छात्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रबंधक प्रमोद त्रिपाठी, पूर्व विधायक व प्रबंधक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ,बीआरडी के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पांडेय, प्रभात मिश्रा, राजन प्रसाद श्रीवास्तव, गिरिजेश तिवारी, निवेदिता शुक्ला, अनंत शर्मा, शरद वशिष्ठ, ग्राम प्रधान संजय भारती, अनिमेष मिश्र, अश्वनी कुमार, विजय मद्धेशिया, अमित कुमार मिश्र, गोलू तिवारी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
नवीन प्रधानाचार्य डॉ. विमलेश तिवारी ने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh