Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन रहेगा तत्पर

देवरिया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों में अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला महामंत्री नंदलाल ने सभी शिक्षकों से विभागीय निर्देशों के अनुसार निपुण आकलन समय से पूरा करने तथा अपने-अपने विद्यालयों को निपुण बनाने का आह्वान किया। प्रांतीय ऑडिटर अमरनाथ ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर 25 सितंबर को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में देवरिया से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
मंडल मंत्री ने शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का वेतन दिए जाने की मांग भी उठाई। जिला मंत्री दीनदयाल कुशवाहा ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में अनुचरों के कार्ड नहीं बनने का मुद्दा उठाते हुए अनुचरों को भी योजना का लाभ दिए जाने की मांग की।
बैठक में भलुअनी ब्लॉक इकाई के मंत्री पद पर पुष्पेंद्र सिंह तथा बरहज ब्लॉक इकाई के मंत्री पद पर भागवत प्रसाद को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल महामंत्री अशरफ अली खान, प्रांतीय संयुक्त मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत शुक्ल, हृदयानंद भारती, रणजीत मल्ल, इंद्रसेन गुप्त, अली अहमद, रशीद अहमद, उदय प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव, नवनाथ मौर्य, सुनील त्रिपाठी, वृजेश राय, रामनिवास सिंह, सुरेश दीक्षित, जमालुद्दीन अंसारी, नंदप्रकाश सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं जिला संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh