Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 68 जोड़ों का हुआ विवाह। अतिथियों ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

देवरिया।समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को रुद्रपुर स्थित श्री हरि लॉन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 68 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 62 हिंदू जोड़ों का विवाह और 06 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
      समारोह में रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर उषा पासवान, नगर पंचायत रुद्रपुर अध्यक्ष सुधा निगम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा छठेलाल निगम, जिला मंत्री भाजपा माया विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसमावती निषाद, जिला उपाध्यक्ष जय बहादुर गौतम, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा मंत्री कर्मवीर सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रुद्रपुर रामसुधारे पासवान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, उपायुक्त मनरेगा आलोक पांडेय, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में भाग लिया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
      जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन संबंधी व्यय के लिए निर्धारित हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh