नगर पालिका कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
बिलरियागंज/आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में नगर पालिका कर्मचारी की मौत हो गयी। इस घटना से नगर पालिका में शोक व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम डंगौली निवासी चन्दन मौर्या नगर पालिका आजमगढ़ में तैनात थे। वह राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह अपनी मोटर सायकिल से कार्यालय आ रहे थे कि रास्ते में सिधारी थाना क्षेत्र के शंकर जी मूर्ति के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।






















































Leave a comment