सब्जी विक्रेताओं ने कर्मचारियों के खिलाफ जहर किया आक्रोश : अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर। पटरी सब्जी विक्रेता सब्जी मंडी शहजादपुर मंडी कर्मचारियो के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बिना किसी सूचना के मंडी कर्मचारियों द्वारा चबूतरे को खाली करवा दिया जाता है जबकि वर्ष 2015 में नियमानुसार जिला अधिकारी अम्बेडकर नगर द्वारा बाकायदा दुकानों का आवंटन समिति द्वारा किया गया था।
सब्जी विक्रेताओं ने यह भी बताया की आए दिन इस प्रकार से परेशान किया जाता है जिससे जीविकोपार्जन करना मुश्किल हो गया है।
मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा ने बताया गया की चबूतरे का आवंटन अस्थाई रूप से हुआ है जिला अधिकारी के द्वारा मौखिक आदेश प्राप्त हुआ है इसलिए चबूतरा खाली करवाया जा रहा है दुकानदारों ने इस पर आपत्ति जताई कि बिना सूचना दिए हम लोगों को यहां से हटाया जा रहा है।
दुकानदारों ने चबूतरा खाली करने पर विरोध किया।
























































Leave a comment