मोहल्ला मोहल्ला जाकर छोटे बच्चों को शिक्षा देने का कार्य हुआ प्रारंभ : अजमतगढ़
अजमतगढ़/आजमगढ़ : शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ बीआरसी कार्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में हुई मीटिंग में डोर टू डोर मोहल्ला मोहल्ला जाकर बच्चों को शिक्षा देने पर बिचार हुआ,जिस संबंध में अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम पर 23 12 2020 को अध्ययनरत बच्चों को मोहल्ला मोहल्ला जाकर शिक्षा देने का शुभारंभ किया गया जिसमें आज दो स्थानों पर मो0 जमीन मेंघई नरैयना तथा मो0 रामपुर में अध्यापिका शिप्रा रानी एवं राजलक्ष्मी के द्वारा शिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम के प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने बताया कि प्रशासन की मंशा अनुरूप मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज से मोहल्ला मोहल्ला जाकर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
























































Leave a comment