Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर के छत गिरने से मजदूर की मौत : सुल्तानपुर
कादीपुर । कोतवाली अंतर्गत स्थित नेशनल इंटर कालेज के निष्प्रयोज्य भवन को तोड़ते समय एक मजदूर की छत के मलबे में दबने से मौत हो गयी । बिगत एक सप्ताह से मजदूर लगातार निष्प्रयोज्य भवन को तोड़ रहे थे ,बुधवार को भी तीन मजदूर राम आधार उम्र 55वर्ष सुत राम स्नेही व राम मिलन उम्र 60 वर्ष सुत मनोहर तथा राम सूरत उम्र 45 वर्ष सुत राम जतन कार्य कर रहे थे , तीनो मजदूर अन्दा राय पुर के निवासी है ।छत तोड़ते समय राम आधार छत के ही साथ नीचे गिर गया और गिरे हुए मलबे के नीचे आ गया , शोर होने पर अध्यापकों तथा छात्रों की मदद से मलबा हटाया गया ,परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी ,जिसकी वजह से राम आधार की मौत हो गयी ।।



























































Leave a comment