अकोल्ही गांव की सड़क का दुर्दशा, उठ रहे सवालो पर सवाल : लालगंज
लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय ब्लॉक अन्तर्गत अकोल्ही गांव कि मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं ।मसीरपुर तरवा मार्ग से अकोल्ही ग्राम का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है जो चंदेवरा, अहिरौली, व्यवहरा, हरनी डेहरा सहित आदि गांव को जोड़ता हैं इस मार्ग की गिट्टी बिखर गई हैं। जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और मोटरसाइकिल व साइकिल से लोग आए दिन गिरकर घायल भी हो जाते हैं। अकोल्ही ग्राम के रामानुज मिश्र, राधेश्याम मिश्र, देवराज राजभर, दिनेश सिंह उर्फ कतवारू, अरुण मौर्य ,दिनानाथ मिश्र सहित कई लोगों ने सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क कि मरम्मत कराने कि मांग कि हैं

























































Leave a comment