Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, दुकानों पर पहुंचीं SDM नेहा मिश्रा

आजमगढ़। चीनी के बढ़ते दाम और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर मंगलवार को एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा ने क्षेत्र के चीनी व्यापारियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

एसडीएम ने मिश्री लाल विपिन कुमार इंटरप्राइजेज, मिर्जा आदमपुर और अश्वनी इंटरप्राइजेज, गोला बाजार समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर चीनी के उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मात्रा और मौके पर उपलब्ध चीनी का मिलान करने के साथ बिक्री व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।

एसडीएम ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपलब्ध चीनी निर्धारित एवं उचित मूल्य पर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। किसी भी स्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि जांच के दौरान स्टॉक में अनियमितता, जमाखोरी या कालाबाजारी मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को चीनी की उपलब्धता और मूल्य व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर ज्ञानी गौतम सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर राजकमल राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 चीनी के दाम और कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर—अब मनमानी पड़ी तो होगी कार्रवाई


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh