Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ठा. मनोज सिंह होंगे मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी

दीदारगंज–आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के आमगांव निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज ठा. मनोज सिंह ने मंगलवार देर शाम अपने आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उन्होंने हमेशा पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों एवं मजलूमों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का प्रयास किया है।

 

ठा. मनोज सिंह ने कहा कि उनका संकल्प “शिक्षा, सम्मान और अधिकार” के साथ हर हाथ को काम और हर घर को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि मार्टीनगंज क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, सामाजिक सम्मान और आमजन के अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग विशेष तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर मार्टीनगंज के विकास को नई दिशा देना है।

 

मनोज सिंह के इस बयान के बाद आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मार्टीनगंज क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh