ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,उक्त समाचारपत्र के विरूद्ध किया कार्यवाही की मांग
ब्यूरो कार्यालय शनिवार को जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए चंद्र बदन शर्मा के बारे में अमर उजाला समाचार पत्र में गलत समाचार प्रकाशित करने के खिलाफ शहीद के गांव वालों ने मोर्चा खोल दिया है साथ ही धरना प्रदर्शन करते हुए अमर उजाला समाचार पत्र के विरूद्ध कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।जैसा कि सर्व विदित है कि कल चंद्रबदन ड्यूटी से वापस आते समय दुश्मनों के गोली का शिकार हो गए थे। जिसे सभी आनलाईन चैनलों और समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया गया। परंतु अमर उजाला समाचार पत्र में अखनूर के जम्मू हेड से प्रकाशित खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिसमें शहीद के बलिदान की गाथा गाने के बजाए उसे सर्विस राइफल से खुदकुशी करने की बात प्रकाशित किया गया है। जिसको लेकर शहीद के गांव और पास पड़ोस के गांवों के लोग धरना प्रदर्शन करते हुए उक्त समाचार पत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ ही शहीद चंद्रबदन शर्मा को शहीद की दर्जा देने की मांग भी कर रहे हैं।

























































Leave a comment