मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़कर 10,000 नकदी सहित एक लाख के सामान की चोरी अहरौला
अहरौला - थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार में स्थित शाहीन मोबाइल सेंटर का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर 30 पीस पुराना मोबाइल एक लैपटॉप डाटा केबल बैटरी चार्जर और ₹10000 नगदी सहित एक लाख का सामान चोर उठा ले गए दुकान मालिक मोहम्मद अनस पुत्र वकील थाना क्षेत्र के ग्राम मतलूबपुर गांव का निवासी है पकड़ी बाजार में प्रेम शंकर यादव के मकान में किराए पर मोबाइल की दुकान चलाता है शाम को रोज दुकान बंद करके वह घर चला जाता है आज जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो पता चला दुकान का ताला टूटा था और अंदर देखा तो नगदी सहित सामान चोरी थे इसकी सूचना उसने अहरौला थाने में लिखित रूप से दी ठंड और कोहरे का लाभ उठाकर चोरों की चांदी कट रही है लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दुकानदार व लोगों में दहशत का माहौल है

























































Leave a comment