उप जिलाधिकारी ने रास्ते पर निर्माण कार्य करने की शिकायत पर उठाया बड़ा कदम
आज़मगढ़ निज़ामाबाद तहसील अंतर्गत असनी ग्राम सभा मे सार्वजनिक रास्ते में दीवाल खड़ी करके रास्ते को अवरुद्ध किये गए मामले को संज्ञान में लेते ही निज़ामाबाद उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह मौके पर पहुँचकर रास्ते को अवरुद्ध की गई दीवाल को तुरंत गिरवाये और गांव में जाने के लिए सकरे रास्ते को दो लोगो द्वारा बनाई गई दीवाल को डेढ़ डेढ़ फुट और छोड़कर बनाने का निर्देश दिए जिससे कि रास्ता और चौड़ा हो सके जिसका दोनों पक्षो ने और पूरे गांव वालों ने उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह के निर्णय की काफी प्रशंसा किये पूरे गांव वालों ने कहाकि अगर ऐसे अधिकारी आ जाये तो कोई विवाद ही नही रहेगा इस अवसर पर उपजिलाधिकारी के साथ लेखपाल,कानूनगो,और
ग्राम प्रधान पवन पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे
आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद

























































Leave a comment