Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अम्बेडकरनगर अपर पुलिस अधीक्षक ने मतदाता दिवस पर किया जनता से अपील
जनपद अम्बेडकरनगर :आज दिनांक 25.01.2020 को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र द्वारा एवं जनपद के थानों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अधि0/कर्म0गणों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गयी।




























































Leave a comment