Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भारत रक्षा दल द्वारा जिले भर में लावारिस मृतकों का दाह संस्कार निरंतर जारी
आज़मगढ़ :आज 24 जनवरी आजमगढ़ भारत रक्षा दल द्वारा जिले भर में लावारिस मृतकों का दाह संस्कार निरंतर किया जा रहा है इसी क्रम में व्यक्ति के मृत्यु रेलवे प्लेटफार्म पर ठंड के कारण हो गई थी जिसको रेलवे पुलिस द्वारा राजघाट पर लाया गया उसका दाह संस्कार आज फिर संगठन की महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमती छाया अग्रवाल ने राजघाट पर किया ज्ञातव्य हो कि कल भी एक लावारिश मृतक को मुखाग्नि व दाह संस्कार महिला टीम ने किया था आज 432 वीं लावारिश लाश रही साथ में संगठन के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।




























































Leave a comment