शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निज़ामाबाद के तहसीलदार का पदभार संभाला
आज़मगढ़ निज़ामाबाद : आज शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निज़ामाबाद के तहसीलदार का पद भार संभाला।बतादें कि शैलेंद्र कुमार सिंह मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले है और 2013 वैच के हैं।27 अक्टूबर को शैलेंद्र आज़मगढ़ सदर के न्यायिक तहसीलदार के पद पर नियुक्त हुए ,और आते ही कम समय में ही आम जनता मे अपनी ईमानदारी की पहचान छोड़ दिये।लंबित मुकदमो का शैलेंद्र कुमार सिंह ने शीध्र निस्तारण किया।।तहसीलदार का पदभार लेते ही उन्होंने सर्वप्रथम हर विभागों और कानूनगो लोगो को बुलाकर वरासत और अन्य विषयो पर चर्चा किये और उन्होंने कहाकि जितने भी वरासत संबंधी कोई दिक्कत है तुरंत हमारे संज्ञान में दे और उसका निस्तारण करें।पुराने मुकदमो के संबंध में उन्होंने कहा कि जितने भी पुराने 5 साल के मुकदमे है हमारी प्राथमिकता रहेगी कि उसका निस्तारण जल्द से जल्द रहेगा।सबके साथ समन्वय बैठाकर काम करेंगे।जनता को कोई असुविधा नही होने देंगे।गरीबो के हित में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ उनके तक पहुचाने की प्राथमिकता रहेगी।






















































Leave a comment