चल रहे अभियान का हुआ समापन : निज़ामाबाद
निज़ामाबाद आज़मगढ़। सजल दिव्या फाउंडेशन ट्रस्ट अद्भुत ब्रह्म योग सेवा समिति के तत्वधान में कई दिनों से लगातार चल रहे कपड़ा वितरण और भोजन भंडारे का आयोजन किया जा रहा था जिस का समापन आज किया गया इस तरह के आयोजन जो कई जगह पर आयोजित किए गए थे अनेकों कार्यकर्ताओं ने चढ़कर भाग लिया और जगह-जगह पर जाकर लोगों को वस्त्र वितरण कर भोजन की सूखी सामग्रियों को भी वितरित किया सजल दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट , और अद्भुत भ्रम योग सेवा समिति,के संस्थापक श्री राजेश्वर योगी ने यह कहा कि इससे हमारे अंदर भेदभाव की भावना खत्म होती है एक साथ जब हम बैठकर भोजन करते हैं तो उससे हमारा आपसी प्रेम बढ़ता है समाज में इस तरह के कार्य यदि हम करते रहे तो लोगों के अंदर लोगों के प्रति सेवा भाव की जागृति सदैव बनी रहेगी संगठन के बहुत सारे अभियान बीच-बीच में चलते रहते हैं और सब लोग इस अभियान में भाग लेकर लोगों को समाज में कुछ न कुछ करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हर किसी के अंदर कुछ ना कुछ करने की भावना होती है लेकिन हम लोग खुलकर सामने नहीं आते इस कार्यक्रम से सभी लोगों के अंदर एक भाव बना है कि सदा इस तरह के अभियान को हम चलाते रहेंगे और जरूरतमंदों को जहां जहां जरूरत पड़ेगी वहां सहयोग करते रहेंगे इस कार्यक्रम में अनेकों लोग भाग लिए समिति के सारे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए श्री राजेश्वर योगी ने कहा कि आप लोग इसी तरह से समाज के प्रति कुछ ना कुछ करने की भावना से दो बनाकर रखें, कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया ।






















































Leave a comment