ठंड लगने से अधेड़ वृद्ध की मौत - प्रतापगढ़
प्रतापगढ़:- जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा गांव निवासी दुखरन बिंद 57 वर्षीय अधेड़ वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई।
मालूम हो कि दुखरन छोटी सी किराने की दुकान गांव में ही खोल रखा था। मृतक दुखरन प्राय: प्रतिदिन की तरह वह अपनी साइकिल से किराने के सामान लेने के लिए नहर के समीप स्थित सूडेमऊ गांव में दुकानदार मुरली गुप्ता के यहां गुरुवार को दोपहर में लेने आया था। ठंड इतनी तेज थी कि वृद दुखरन को अपने चपेट में ले लिया जिससे सामान खरीद ही रहा था कि ठंड लगने से सांसें थम गई। तत्काल दुकानदार मालिक मुरली गुप्ता ने उसके परिजनों को सूचना दी । परिजनों को सूचना मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मृतक दुखरन के बड़े पुत्र की दो महीने पहले सांप काटने से मृत्यु हो गई थी।




























































Leave a comment