आल्टो कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घयल, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रिफर : अतरौलिया
अतरौलिया ।बता दे की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस की कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकॉन में कार्यरत कर्मचारी जो लोहरा गैस लेने गए थे गैस लेकर वापस अतरौलिया की तरफ आ रहे थे कि एनएच 233 पर अंबेडकर नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक सवार को 100 सैया अस्पताल के नजदीक चौराहे पर जोरदार टक्कर मार दी ।जिसमें दोनों कर्मचारी सुधीर और दिनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।मौके पर मौजूद भाजपा नेता चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडे,व आनंद तिवारी द्वारा नजदीकी सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल रिफर करके, क्षतिग्रस्त कार जिसका नंबर UP65-BF1022 है अपने कब्जे में ले लिया, क्षतिग्रस्त कार
चालक छोड़कर फरार हो गया था ।




























































Leave a comment