भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धूम धाम से मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती : अतरौलिया
अतरौलिया।आज मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पटेल मेमोरियल इंटर कालेज में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया l इस कार्यक्रम में सुधांशु ओझा जी का प्रवास अतरौलिया में लगा था उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद आजादी से लेकर के आज तक देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता के लिए कार्य करती रहेगी है और आगे भी करती रहेगी l नगर उपाध्यक्ष रामरूप ने कहा विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हुए देश सेवा में निरंतर कार्य करती है ।कार्यक्रम का संचालन अतरौलिया नगर मंत्री निरंजन निषाद ने किया l कार्यक्रम के संयोजक श्री विवेकानंद पांडेय जी,बलवीर जी , उत्कर्ष पांडेय जी ,सुमित भार्गव जी ,आदि कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे l





















































Leave a comment