Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान : अतरौलिया
अतरौलिया। अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुवा नुकसान। बता दे कि स्थानीय क्षेत्र के राम पूजन चौक के समीप कायनात आई हॉस्पिटल स्थित है जहां सुबह से ही मरीजों की काफी भीड़ लगी थी । आज दोपहर लगभग 1, 2 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से अस्पताल परिसर में आग लग गई ।आग लगते ही अस्पताल कर्मियों व मरीजों में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें अस्पताल का एक कर्मचारी अरशद पुत्र स्व0 मो0एजाज़ अहमद आग में झुलस गया जिसको नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल संचालक डॉ मोहम्मद इरफान ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है ।स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है जिसमें करीब 5 से 6 लाख का सामान व उपकरण जलकर राख हो गया।




























































Leave a comment